भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने सजाई सुरक्षा बलों की कलाई रक्षा सूत्र से

जवानों ने रक्षा सूत्र बंधवाकर देशभक्ति गाना गाकर बहनों का स्वागत किया रो पड़ी सभी महिलाएं जवानों के भी आंख से निकले आंसू

नगरी, 26 aug (आरएनएस)।   भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी, कुकरेल, बेलरगांव से महिला मोर्चा की बहनें नगरी सिहावा क्षेत्र में सुरक्षा मे लगे जवानों , थाना में तैनात पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधनें रवाना हुए क्षेत्र के बोरई थाना, बोरई सुरक्षा कैम्प सितानदी सुरक्षा कैम्प बिरनासिल्ली सुरक्षा कैम्प सिहावा थाना मेचका थाना मेचका सुरक्षा कैम्प और अंत नगरी थाना में जाकर क्षेत्र के सुरक्षा में लगे जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना किये, महिला मोर्चा की जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, मण्डल अध्यक्ष सुलोचना साहू, जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की परम्परा रही है कि सनातन हिन्दू धर्म की रक्षा सुरक्षा हेतु प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर हम महिला मोर्चा की बहनें थाना कैंपों में जाकर हमारी सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों सुरक्षा बलों को रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र नेता एवं विधानसभा मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू, महामंत्री हृदय साहू, ने रक्षा सूत्र देकर विदा किया। रक्षा सूत्र बांधने गई भाजपा नेत्री प्रतिमा देवांगन, अमिता दुबे, प्रेमलता नागवंशी, अनीता ध्रुव, दिनेश्वरी नेताम, आराधना शुक्ला, ईश्वरी नेताम, सुलोचना साहू, भुनेश्वरी धृतलहरे, हेमलता साहू, यशोदा साहू, लक्ष्मी ठाकरे, शशि ध्रुव, विभा राजपूत, विनीता कोठारी, त्रिवेणी विश्वकर्मा, तेजस्वनी साहू, रेणुका इन्द्राणी, सकुन साहू सहित महिला मोर्चा के कार्यकर्ता थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »