बसना में अटल विकास यात्रा के दौरान सीएम ने कहा, पिछले 15 वर्षों में हुए विकास की जानकारी देने निकला हूं

महासमुंद, 01 अक्टूबर (आरएनएस)। प्रदेशव्यापी अटल विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह रविवार को शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बसना में आयोजित आमसभा में 253 करोड़ 89 लाख रूपए की लागत के 47 विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विशाल जनसभा में 239 करोड़ 22 लाख 25 हजार रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 36 निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया और 14 करोड़ 66 लाख 53 हजार रूपए की लागत से 11 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि वितरित की।
उन्होंने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अटल विकास यात्रा में आम जनता को पिछले 15 वर्षों में हुए विकास कार्यों की जानकारी देने निकला हूूूं। अटल विकास यात्रा छत्तीसगढ़ के विकास यात्रा और विश्वास की एक बड़ी तीर्थ यात्रा हैं जहां जनता पूरे उत्साह के साथ विकास यात्रा का स्वागत कर रही है। पिछले 15 वर्षो में प्रदेश एवं समाज के सभी वर्गो में प्रगति हुई है। शासन द्वारा सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अनेक योजनाएं राज्य द्वारा संचालित की गई है जिससे आम लोगों के जीवन में खुशहाली आई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »