रिटायर्ड बालको कर्मी के सूने आवास में हुई लाखों की चोरी

कोरबा, 26 सितंबर (आरएनएस)। मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक बार फिर चोरों ने आतंक मचाते हुए एक रिटायर्ड बालको कर्मी के सूने आवास को निशाना बना लिया है। चोरों ने मकान से नगदी व स्वर्णाभूषण की चोरी कर ली है। आज सुबह चोरी की सूचना पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने मकान का मुआयना किया।
जानकारी के अनुसार मानिकपुर चौकी अंतर्गत आरएसएस नगर के मकान क्रमांक एमआईजी.91 में पूर्व बालको कर्मी प्रताप सिंह अनोरिया निवास करता है। मकान में प्रताप सिंह अनोरिया व उसकी पत्नी ही रहते हैं। विगत 14 सितंबर से पति.पत्नी राजनांदगांव गए हुए है। बताया जाता है कि राजनांदगांव में उनकी एक पुत्री का ससुराल है। साथ ही प्रताप सिंह द्वारा राजनांदगांव में एक मकान का निर्माण भी कराया जा रहा है। इसी सिलसिले में वह पत्नी के साथ राजनांदगांव आया हुआ है। आज सुबह एक पड़ोसी ने प्रताप सिंह अनोरिया को मोबाइल पर सूचना दी कि उनके मकान के प्रथम तल के एक कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। इस सूचना पर प्रताप सिंह अनोरिया ने बालको में रहने वाले अपने दामाद को घर भेजा। जहां दामाद के पहुंचने पर पता चला कि चोरों ने मकान में धावा बोलकर हजारों का सामान पार कर दिया है। बताया जाता है कि चोरों ने मकान से 15.17 तोला सोनाए चांदी के आभूषण व नगदी रकम पार कर दिया है। प्रताप सिंह ने मकान में 1 लाख रुपए नगदी रखा था। जिसमें से 62 हजार रुपए ही घर पर मिले हैं। फिलहाल प्रताप सिंह अनोरिया के राजनांदगांव से लौटने के बाद चोरी से गई वास्तविक रकम का अनुमान हो सकेगा। प्रथम दृष्टया मकान से 5.6 लाख की चोरी का अनुमान जताया गया है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि चोर पीछे की दीवार फांदकर ऊपरी तल में पहुंचे होंगेए जहां कमरे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया होगा। टूटा हुआ ताला मकान में रखे गमले में पड़ा मिला है। फिलहाल मामले में प्रताप सिंह अनोरिया के लौटने के बाद चोरी का अपराध दर्ज किए जाने की खबर है। हालांकि दामाद की सूचना पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना जरूर किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »