महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंडिय़ा ने स्टेटस ऑफ वूमेन पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर, 22 अप्रैल (आरएनएस)। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा ने आज रायपुर के सर्किट हाउस में श्रीमती आभा प्रसाद द्वारा लिखित पुस्तक ‘स्टेटस ऑफ वूमेनÓ का विमोचन किया। उन्होंने श्रीमती प्रसाद को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘स्टेटस ऑफ वूमेनÓ किताब में महिलाओं से संबंधित कानून, प्रक्रिया और नियमों का उल्लेख किया गया है। जिसकी जानकारी हर महिला को होनी चाहिए। अक्षय तृतीया के शुभ दिन विमोचित यह किताब सभी के लिए बहुत उपयोगी होगी।
श्रीमती भेंडिय़ा ने कहा कि महिलाएं गृहस्थ जीवन और बाल-बच्चों में व्यस्तता के कारण खुद के अंदर की क्षमताओं को कई बार नहीं देख पातीं। पढ़ी-लिखी सभी महिलाओं को अपने अंदर की क्षमताओं को पहचानकर आगे आना चाहिए। सामाजिक कार्यों के माध्यम से वे दूसरों की मदद कर सकती हैं। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता श्री संजय श्रीवास्तव, कृषि महाविद्यालय के प्रोफेसर श्री एम.एम. नागोरिया और पूर्व विधि सचिव श्री ए.के. सामंते ने महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित इस किताब को बहुत उपयोगी बताया।
पुस्तक की लेखिका डॉ. आभा प्रसाद ने कहा कि अधिकांश महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में नहीं पता है। ‘स्टेटस ऑफ वूमेनÓ में महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनों का समावेश किया गया है, जिससे उन्हें एक पुस्तक में सभी अधिकारों की जानकारी मिल सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक माजूद थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »