देश में धान का सबसे अधिक मूल्य दे रही है राज्य सरकार : डॉ.रमन सिंह

कोरबा, 19 सितम्बर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष अस्सी (80) लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी करेगी। साथ ही देश में धान का सबसे अधिक मूल्य भी दे रही है।
कोरबा जिले में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के मदनपुर गांव में अटल विकास यात्रा पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धान के समर्थन मूल्य में दो सौ (200) रूपये क्विंटल की वृद्धि की है। राज्य सरकार तीन सौ (300) रूपये क्विंटल बोनस दे रही है। किसानों को अब 2050 (दो हजार पचास) रूपये च्ंिटल की दर से धान की कीमत मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक दर पर छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कांगे्रस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांगे्रस पार्टी साठ (60) साल तक गरीबी हटाओ का नारा देकर राज करती रही। लेकिन भूखमरी-पलायन और गरीबी नहीं हटी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, स्मार्ट फोन, एक रूपये किलो चांवल योजना का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में विकास ढूंढने निकले कांगे्रस की मित्र गांवों में आकर देखें, उन्हें विकास दिख जायेगा।
डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जिला खनिज न्यास निधि (डी.एम.एफ) योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना से जिलों में पचासों सात तक राशि मिलती रहेगी, जिससे जिलों का सर्वांगीण विकास होता रहेगा। उन्होंने बताया कि खनिज निधि से कोरबा में दंतेवाड़ा और बीजापुर से भी बड़ा एजुकेशन हब बन रहा है, सीपेट का निर्माण किया गया है, जिसका 24 सितम्बर को लोकार्पण होगा। खनिज निधि से जिले में 1052 करोड़ रूपयों के 2767 कार्य स्वीकृत किये गये हैं। जबकि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 211 करोड़ रूपयों के 761 विकास कार्य चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आगामी दो माह के भीतर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के हर गांव-हर घर का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर जंगली हाथी प्रभावित क्षेत्र है। वर्ष 2022 तक क्षेत्र के सभी कच्चे घरों का पक्का बना देंगे। उन्होंने बताया कि रामपुर क्षेत्र में 22328 पक्के मकान बनाया है, इनमें से 10,900 मकानों का कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्यमंत्री ने अटल विकास यात्रा क ो विश्वास यात्रा बताते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा तीर्थ यात्रा से भी पवित्र है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »