चार आईएएस अफसरों के प्रभारों में फेरबदल

 

रायपुर, 04 सितंबर (आरएनएस)। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से जारी एक आदेशानुसार राज्य सरकार ने प्रदेश में पदस्थ चार आईएएस अफसरों के प्रभारों में फेरबदल किया है।
सूत्रों की माने तो सामान्य प्रशासन से जारी इस आदेश में ईमिल लकड़ा, विशेष सचिव सामान्य प्रशासन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक विशेष सचिव स्कूल शिक्षा विभाग बनाया गया है। इसी तरह से कार्तिकेय गोयल महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक संस्थागत वित्त को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ ही साथ अस्थाई रूप से उप सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग बनाया गया है। जितेंद्र शुक्ला उप सचिव वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व को अस्थाई रूप से संचालक पंचायत बनाया गया है, इसके अलावा उन्हें उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। तारण प्रकाश सिन्हा संचालक पंचायत एवं अतिरिक्त प्रभार उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को उप सचिव वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग तथा संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »