दिल्ली में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में 15 राज्यों के सीएम शामिल

रायपुर, 28 अगस्त (आरएनएस)। दिल्ली भाजपा मुख्यालय में आयोजित मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए डा. रमन सिंह दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां पार्टी मुख्यालय में देश भर के भाजपा शासित 15 राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बैठक में शामिल हो रहे हैं। बैठक में तीन राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जहां मंथन हो रहा है तो वहीं देश में अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव के लिए भी विचार-विमर्श हो रहा है। इस बैठक में चुनावी रणनीतियों पर भी चर्चा हो रही है।
सूत्रों ने बताया कि भाजपा मुख्यालय दिल्ली में आयोजित इस बैठक के पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं, वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी विशेष रूप से मौजूद है। आम चुनाव के लिए प्रमुख विपक्षी कांग्रेस के साथ ही अन्य दलों के महागठबंधन को ध्यान में रखते हुए भाजपा अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहता। यही वजह है कि आज भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों को विशेष रूप से इस बैठक में बुलाया गया है। आम चुनाव के लिए जहां इस बैठक में मंथन और रणनीतियों पर चर्चा हो रही है तो वहीं इस वर्ष के अंत में तीन राज्यों छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा चल रही है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह निर्देश दिए जाने की बात सामने आई है कि तीनों ही राज्यों में केन्द्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार किया जाए। इसके अलावा राज्य सरकारों द्वारा प्रदेश के हित में लिए गए प्रमुख निर्णयों से भी जनता को अवगत कराया जाए। इससे इन राज्यों में राज्य सरकार के प्रति एक अच्छा माहौल तैयार हो सकता है।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »