कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत का हार्ट अटैक से निधन

मुंबई ,22 अगस्त (आरएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का दिल्ली स्थित अस्पताल में बुधवार सुबह निधन हो गया। 63 साल के कामत कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बुधवार को उन्हें हार्ट अटैक के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुदास कामत मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके थे।
गुरुदास कामत कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री थे। उनका जन्म 5 अक्टूबर 1954 को हुआ था। वह मुंबई के नॉर्थ वेस्ट से एक बार और मुंबई नॉर्थ ईस्ट से चार बार कांग्रेस के सांसद चुने गए थे। वह ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के महासचिव और कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य भी रहे हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »