वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की सेवा कर मनाया अजय चंद्राकर का जन्मदिन

० आमजन के सर्वांगीण विकास को समर्पित है अजय चन्द्राकर का जीवन – रंजना साहू
० कुशल नेतृत्व क्षमता के साथ अपने कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा के केंद्र हैं अजय चंद्राकर – चेतन हिंदूजा
० जनसेवक का जन्मदिन ऐसे नेक कार्य कर मनाना सुखद अनुभूति – विजय साहू

धमतरी, 24 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री,कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के जन्मदिन को सार्थक बनाने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की सेवा कर मनाया गया,हर वर्ष अजय चंद्राकर के जन्मदिन पर वृद्धों की सेवा कर फल वितरण किया जाता है,उसी परंपरा को आगे बढ़ाते इस वर्ष भी भाजपाइयों द्वारा वृद्धाश्रम में पूजा अर्चना कर वृद्धजनों को फल वितरण कर अजय चंद्राकर के स्वस्थ व लंबी उम्र की कामना की गई।उक्त अवसर पर विधायक रंजना साहू ने कहा अजय चंद्राकर ने सामान्य जन की उम्मीद पर खरा उतर एक कुशल जनसेवक के रूप में आमजन के सर्वांगीण विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया है निश्चित ही हम सभी को भी जन सेवा में तत्पर रहने की प्रेरणा उनसे मिलती है आज उनके जन्मदिन पर उनके दीर्घ व यशस्वी जीवन की हम कामना करते हैं,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा ने कहा अजय चंद्राकर ने पार्टी को धरातल पर मजबूती प्रदान की है,अपने कुशल कार्यक्षमता से कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा के केंद्र हैं,जिनसे प्रेरणा लेकर हम सब संगठन के लिए समर्पण के भाव से कार्य करते हैं उनके जन्मदिन को हर वर्ष वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की सेवा का सुखद अवसर हमको प्राप्त होता है,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने कहा अजय चंद्राकर जनसेवक हैं उनके जन्मदिन पर वृद्धजनों की सेवा करने जैसा नेककार्य कर मनाना एक सुखद अनुभूति है,निश्चित सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद अजय चंद्राकर जी को जन सेवा की ओर अधिक मजबूती से कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ाएगी,भाजपा का हर कार्यकर्ता अजय चंद्राकर जी की लंबी व स्वस्थ जीवन की कामना करता है।
उक्त अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिथीका विश्वास,रुद्री सरपंच अनिता यादव,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजयुमो राजीव सिन्हा,रितु महिलाने,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो जय हिंदूजा, देवेश अग्रवाल, गोविंद सिंह ढिल्लन,दौलत वाधवानी उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »