छॉलीवुड के सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय का निधन

रायपुर, 23 जून (आरएनएस)। छॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर और कलाकार निशांत उपाध्याय का देर रात निधन हो गया है। निशांत उपाध्याय बीमारी से ग्रसित थे, रायपुरा के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
निशांत उपाध्याय के निधन की खबर से छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। देर रात निशांत उपाध्याय के फेसबुक अकाउंट से उनके निधन की जानकारी साझा की गई। साथ ही प्रोड्यूसर डायरेक्टर लखी सुंदरानी ने जानकारी फेसबुक में साझा की है।
निशांत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1999 में फिल्म झन भूलो मा बाप ला से की थी। निशांत ने 2500 से ज्यादा एल्बम गाने कोरियोग्राफ किए हैं और छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरहिट कोरियोग्राफर रहे हैं। 7 जुलाई 1980 को जन्मे निशांत का कम उम्र में दुनिया से चले जाना छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »