वृद्धाश्रम में कपड़े और फल वितरित

रायपुर 13 जून (आरएनएस)। राजधानी रायपुर के नज़दीक माना स्थित स्व. कुलदीप निगम स्मृति वृद्धाश्रम में समाज सेवी संस्था चरामेति फाउंडेशन ने रहवासियों को कपड़े ( नाइट गाउन एवं टी शर्ट) वितरित किए। इसके साथ ही यहां रहने वाले बीस से अधिक वृद्धजनों फल आदि भी वितरित किए गए। कपड़े मानसी टेक्सटाइल, मुम्बई, एम. डी. इन्टरप्राइजेस, मुम्बई एवं अशोक कांकरिया रायपुर के सौजन्य से प्राप्त हुए थे।
वृद्धाश्रम की लीला यादव, पारुल चक्रवर्ती, संदीप श्रीवास्तव सहित समस्त वृद्धजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशीर्वाद भी दिया।
चरामेति के संयोजक राजेन्द्र ओझा ने आज प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इसके पूर्व समाज सेवी संस्था बढ़ते कदम के अवंति विहार स्थित आनंद आश्रम में भी वस्त्र, फल आदि वितरित किए गए थे एवं आनेवाले दिनों में एक और वृद्धाश्रम में वस्त्र वितरण की योजना है। वृद्धाश्रम के संचालक राजेन्द्र निगम जी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विमल घोषाल, रोशन बहादुर, संजय यादव आदि भी उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »