रापुसे के 15 अफसरों के प्रभार में फेरबदल, नई जिम्मेदारी तय

रायपुर, 13 अगस्त (आरएनएस)। राज्य पुलिस सेवा के 15 अफसरों की नई पदस्थापना सूची आज गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय से जारी कर दिया गया है। रायपुर के एएसपी क्राइम का जिम्मा दौलतराम पोर्ते को दिया गया है। वहीं एएसपी ग्रामीण ओपी शर्मा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक तकनीकी शाखा पुुलिस मुख्यालय अटैच किया गया है।
गृह विभाग(पुलिस) से जारी आदेशानुसार प्रशासनिक दृष्टिकोण का हवाला देते हुए राज्य पुलिस सेवा के 15 अफसरों को नई पोस्टिंग और जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत शलभ कुमार सिन्हा एएसपी सुकमा कैम्प कोंटा को एएसपी सुकमा, सरजूराम सलाम पुलिस अधीक्षक पीटीएस मैनपाट को सेनानी 8वीं वानिकी छसबल राज नांदगांव, शशिमोहन सिंह एआईजी तकनीकी सेवाएं पुलिस मुख्यालय रायपुर को पुलिस अधीक्षक राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी, रवि कुमार कुर्रे उपसेनानी 17वीं वाहहिनी छसबल कबीरधाम को पुलिस अधीक्षक पीटीएस मैनपाट, बलराम हिरवानी एएसपी यातायात को सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात पुमु रायपुर, संजय शर्मा एएसपी पुमु को सहायक पुलिस महानिरीक्षक योजना-प्रबंधन पुमु रायपुर, ओमप्रकाश शर्मा एएसपी ग्रामीण को सहायक पुलिस महानिरीक्षक तकनीकी शाखा पुुमु, कीर्तन कुमार राठौर एएसपी कोरबा को एएसपी कांकेर, जयप्रकाश बढ़ई एएसपी कांकेर को एएसपी कोरबा, दौलतराम पोर्ते उप सेनानी प्रथम वाहिनीछसबल भिलाई को एएसपी क्राइम रायपुर, संजय महादेवा एएसपी सुकमा को एएसपी जगदलपुर, श्रीमती मधुलिका सिंह एएसपी आईयूसीएडब्ल्यूदुर्ग को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय सरगुजा रेंज सरगुजा, सुखनंदन सिंह राठौर एएसपी जगदलपुर को एएसपी रायपुर ग्रामीण तथा साबित लाल चौहान सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय सरगुजा रेंज सरगुजा को एएसपी आईयूसीएडब्ल्यू बिलासपुर का प्रभार दिया गया है।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »