राज्य में जागरूकता लाकर यातायात व्यवस्था में सुधार लाया जा सकता है: गृहमंत्री पैकरा

रायपुर, 08 अगस्त (आरएनएस)। गृह, जेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रामसेवक पैकरा के नौ दिवसीय फ्रांस, स्वीट्जरलेंड एवं जर्मनी प्रवास के बाद छत्तीसगढ़ लौटने पर कल रात्रि माना विमानतल पर जोरदार स्वागत किया गया।
पैकरा 30 जुलाई को मुम्बई से पेरिस (फ्रांस) के लिए रवाना हुए थे। वहां से स्वीट्जरलेंड और जर्मनी देशों की यात्रा के बाद दिल्ली होकर कल रात रायपुर पहुंचे। आज अपने निवास पर पैकरा ने बताया कि यूरोप के देशों में पेरिस (फ्रांस) में स्वच्छता का महत्वपूर्ण स्थान है। वहां के लोग पर्यावरण को बचाये रखने के लिये आगे बढ़कर समर्पित दिखाई देते हैं। उन्होंने बताया कि यूरोप के इन देशों के प्रवास के दौरान यह देखने को मिला कि सड़कों पर अधिकांश लोग साइकिल चलाते हैं और यातायात नियमों का सही ढंग से पालन करते हैं। वहां के आम नागरिकों के भीतर अनुशासन की व्यापक भावना है। इन देशों की यातायात व्यवस्था अनुकरणीय है। आम नागरिकों के अनुशासनबद्ध रहने के कारण पुलिस की जिम्मेदारी अपने आप सरल हो जाती है।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »