भाजपा देश में एक मात्र पार्टी जो सेवा के साथ काम कर रही-पुरंदेश्वरी

रायपुर, 13 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व नेतागण शामिल हुए। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद डी. पुरंदेश्वरी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि इस बैठक में केन्द्र सरकार की योजनाओं पर चर्चा हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टीकाकरण पर बधाई दी। साथ ही कहां कि देश में 10 करोड़ स्वास्थ्य स्वयं सेवक देशभर में तैयार हैं, जो लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सेवा के साथ काम कर रही है। हमने बहुत से कार्यकर्ताओं को कोरोना के दौरान खोया है। हमने सेवा के कई कार्यक्रम चलाए हैं, हमने दुनिया के सामने अपनी क्षमता दिखाई है, देश का नेतृत्व सबने देखा है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के खिलाफ सभी राजनीतिक दल खड़े है। सभी पार्टी सिर्फ भाजपा के खिलाफ लड़ रही है, लेकिन भाजपा के साथ देश की जनता और उनका विश्वास है।भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता से धोखा किया है, झूठी कसमें खाई है। छत्तीसगढ़ की तरह अब वे यूपी की जनता को भी धोखा देंगे। वादा करके भी शराब बंदी नहीं की, प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ रहा है, किसान आत्महत्या कर रहे है। उन्होंने प्रदेश में खाद और बीज की किल्लत के लिए भी भूपेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी नाकामी केन्द्र पर थोपती है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ भी कांग्रेस सरकार ने छल किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »