सांसद विवेक ठाकुर ने देशवासियों की दी छठ पर्व की शुभकामनाएं

नई दिल्ली 10 नवंबर (आरएनएस) : संपूर्ण देश  में छठ पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर पूर्वांचली और बिहार वासियों के लिए यह पर्व खासा महत्व रखता है। बिहार भाजपा से राज सभा सांसद विवेक ठाकुर ने सपरिवार अपने दिल्ली आवास पर अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य दिया। सूर्य की उपासना के त्योहार ‘छठ’ के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी के बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। विवेक ठाकुर ने कहा की सूर्योपासना के महापर्व छठ की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। छठी मइया हर किसी को उत्तम स्वास्थ्य और सुख-सौभाग्य प्रदान करें।” ठाकुर ने कहा किसूर्योपासना का यह पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी से सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है। इस साल छठ पर्व की शुरुआत सोमवार को स्नान यानि नहाय-खाय के साथ हुई। इसके बाद मंगलवार को व्रतियों ने ‘खरना’ का प्रसाद ग्रहण किया। ‘खरना’ के दिन व्रती उपवास कर शाम को स्नान के बाद विधि-विधान से रोटी और गुड़ से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसी के साथ व्रती महिलाओं का दो दिवसीय निर्जला उपवास शुरू हो गया। बुधवार को डूबते सूरज को अर्घ्य दिया गया। यह उपवास गुरुवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ समाप्त होगा।छठ पर्व विवेक ठाकुर की पत्नी ने किया है । सांसद विवेक ठाकुर ने छठ पर्व पर संपूर्ण देशवासियों को  सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य के लिए प्रभु से प्रार्थना किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »