मुख्यमंत्री बघेल, प्रियंका वाड्रा के साथ बनारस पहुंचे

रायपुर, 10 अक्टूबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। श्री बघेल आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ दिल्ली से रवाना होकर बनारस वाराणसी पहुंचे। वे यहां किसान न्याय रैली कार्यक्रम में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री श्री बघेल वाराणसी जाने के लिए शनिवार देर शाम को ही रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। रात्रि दिल्ली में विश्राम करने के बाद श्री बघेल आज प्रियंका वाड्रा, दीपेन्द्र सिंह हुड्डा के साथ बनारस वाराणसी के लिए निकल पड़े। वे यहां किसान न्याय रैली कार्यक्रम में शामिल होंगे। बनारस पहुंचने पर श्री बघेल ने प्रियंका वाड्रा के साथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना भी की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को रायपुर से रवाना होने से पूर्व एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा था कि बनारस में आज होने वाली किसान न्याय रैली के लिए उन्हें पार्टी आलाकमान की ओर से आमंत्रण प्राप्त हुआ था, जिसके लिए वे पहले दिल्ली जाएंगे उसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा व अन्य नेताओं के साथ रविवार को बनारस पहुुंचेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »