कांग्रेस नेता देश के स्वतंत्रता संग्राम के जनक और जननी रहे है-सिंहदेव

रायपुर, 13 सितम्बर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी पर की गई टिप्पणी पर रिट्वीट कर कहा कि इतिहास पलटा कर देख लें कांग्रेस नेता देश के स्वतंत्रता संग्राम के जनक और जननी रहे है। श्री सिंहदेव ने कहा कि देश को जख्मी और नागरिकों को निरंतर प्रताडि़त तो भाजपा कर रही है, जिसने न तो कभी किसी आस्था का सम्मान किया है, बल्कि राष्ट्र के आत्मसम्मान को भी तार-तार किया है। बता दें कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अपने बयान में कांग्रेस को देश में आतंकवाद की जननी कहा है। साथ ही कहा कि देश को जख्म देने वाले लोगों को बर्दाश्त करने की आवश्यकता नहीं है। भाजपा है तो सभी का सम्मान है, आस्था का सम्मान है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »