पद्मभूषण राष्ट्र कवि मैथलीशरण गुप्त को 135वीं जयन्ती पर आदरांजलि दी गई

रायपुर, 03 अगस्त (आरएनएस)। नगर निगम संस्कृति विभाग ने आज पद्मभूषण राष्ट्र कवि मैथलीशरण गुप्त को 135वीं जयन्ती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित की गई।
नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा पद्मभूषण राष्ट्र कवि मैथली शरण गुप्त को उनकी 135 वीं जयन्ती पर नमन करने राजधानी शहर रायपुर के तेलीबांधा तालाब के किनारे पद्मभूषण राष्ट्र कवि मैथली शरण गुप्त उद्यान परिसर स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष आयोजन रखा गया। इस संक्षिप्त एवं गरिमापूर्ण आयोजन में पहुंचकर मुख्य रूप से श्री तिवारी के अलावा गुप्त समाज के अध्यक्ष अशोक बानी सहित गुप्त समाज के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं ने बड़ी संख्या में मैथलीशरण गुप्त की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए सादर नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर श्री तिवारी ने कहा कि पद्मभूषण राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त द्वारा देश के आजादी के आंदोलन में राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत कविताओं के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करके जो राष्ट्रहितैषी कार्य किया, उसे युगों-युगों तक सादर स्मरण किया जाता रहेगा। उनकी राष्ट्रभक्तिपूर्ण कविताओं से प्रभावित होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें राष्ट्रकवि का सम्बोधन देकर अलंकृत किया। पद्मभूषण से सम्मानित राष्ट्रकवि मैथली शरण गुप्त की कविताओं को पढ़कर एवं सुनकर सदैव नागरिकों को राष्ट्र के प्रति अपना सर्वस्व न्योछावर करने की सकारात्मक प्रेरणाशक्ति प्राप्त होती रहेगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »