सत्ता और संगठन में समन्वय स्थापित करना दो वर्ष के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि : मोहन मरकाम

रायपुर, 28 जून (आरएनएस)। कांग्रेस सरकार यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में लगातार विकासशील योजनाओं को परिणाममूलक योजनाओं में बदलने में सफल रही है। बस्तर के कोण्डागांव के ग्राम टेड़मुण्डा, पोस्ट बवई, तहसील माकड़ी में कृषि परिवार में जन्म लेने के उपरांत कांग्रेस के साधारण कार्यकर्ता से लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनना सिर्फ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में ही संभव है। प्रदेश सरकार की इतिहास में पहली बार कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने आधे घंटे का इंटरब्यू लेकर उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया। सत्ता और संगठन में दो वर्ष में अच्छा तालमेल और समन्वय स्थापित करने में उन्हें बड़ी सफलता मिली है। उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कही। मरकाम ने दो वर्षीय कार्यकाल का लेखा-जोखा देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में पार्टी ने तीनों उपचुनाव दंतेवाड़ा चित्रकोट, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही सहित नगर निगम चुनावों में 10 महापौर बनाने में सफलता प्राप्त की। पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस को शानदार सफलता मिली।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »