रायपुर, 10 जून (आरएनएस)राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति सुधर रही है, बल्कि वे आधुनिक खेती-किसानी की ओर बढ़ रहे हैं। गरियाबंद जिले के किसान झुमुक लाल साहू ने आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को वर्चुअल कार्यक्रम में बताया कि पिछले साल उन्होंने 82 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा था। उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना में 4 किश्तों में 55 हजार रूपए की इनपुट सब्सिडी मिली। इस राशि से उन्होंने रोटावेटर खरीदा है। इस वर्ष उनके खाते में पहली किश्त की राशि 13 हजार रूपए मिली है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि योजना में किसानों की खेती-किसानी की जरूरतों को ध्यान में रखकर 4 किश्तों में राशि दी जा रही है।