देश के 10 राज्यों में कोरोना ने तेजी से पसारा पैर, मिला डबल म्यूटेंट

नईदिल्ली,15 अपै्रल (आरएनएस)। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान जारी है। हालांकि, इतने बड़े स्तर पर रहे वैक्सीनेशन के बावजूद कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कोई राहत देखने को नहीं मिल रही है। इसी बीच जानकारी मिली है कि देश के कई राज्यों में कोरोना का डबल म्यूटेंट पाया गया है। करीब 10 राज्यों में वायरस का डबल म्यूटेंट पाया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, गुजरात, कर्नाटक, मध्यप्रदेश में डबल म्यूटेंट मिला है। इन सब जगहों पर मामले बढऩे के पीछे म्यूटेंट की भी भूमिका है लेकिन यह नहीं कहा जा सकता की 100 प्रतिशत राइज सिर्फ म्यूटेंट की वजह से है। करीब 14000 जीनोम सीच्ेंसिंग के आधार पर डबल म्यूटेंट की पुख्ता जानकारी आई है। मरने वालों और सेवेरिटी को लेकर म्यूटेंट की भूमिका का एनालिसिस किया जा रहा है। दिल्ली में यूके वेरिएंट भी और डबल म्यूटेंट भी पाया गया है।
दिल्ली से मिली जुली ही स्थिति पंजाब में है। राज्य में 80 प्रतिशत यूके वेरिएंट पाया गया है। मुंबई में डबल म्यूटेंट नहीं है और महाराष्ट्र में करीब 60 प्रतिशत है। 18-19 राज्य में यूके वेरिएंट मिला है, यह पता लगाया जा रहा है कि प्रीलिमिनरी इन्फेक्शन, री इन्फेक्शन में इनकी भूमिका है या नहीं। सिवेरिटी में भूमिका है या नही, डेथ में है या नहीं और वैक्सीन पर क्या असर होगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »