धान खरीदी केन्द्र से 22 क्विंटल धान की चोरी

रायपुर 24 फ रवरी(आरएनएस)। धान खरीदी केन्द्र से 22 क्विंटल धान चोरी करके हमालों ने दूसरे के घर रख दिया। घटना की रिपोर्ट अभनपुर थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार शीतलापारा गोबरानवापारा निवासी शशिकुमार यादव ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि धान खरीदी केन्द्र मानिकचौरी में समिति प्रबंधक के पद पर पदस्थ है। शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य में धान खरीदी का कार्य किया गया है। जिसमें कार्य करने एवं रख रखाव सुरक्षा हेतु समिती के द्वारा मजदूर दया राम साहू एवं अन्य निवासी मानिकचौरी को हमाल एवं धान तौलने के लिये नौकरी में रखा गया है। जिनकी जिम्मेदारी धान तौलने एवं धान को व्यवस्थित करने की रहती है। दिनांक 22.02.2021 को रात्रि 10.00 बजे पीडि़त को गांव से जानकारी मिला कि 56 कट्टा सरना धान पुरानिक राम साहू के घर में रखे है। जिसके बाद पुरानिक साहु के घर जाने पर वहां 56 कट्टा धान रखा हुआ मिला। जिस पर पुरानिक साहु के द्वारा जानकारी दिया कि हमाल दया राम साहू एवं अन्य हमाल लोग दिनांक 21फरवरी 2021 को बरामदे 56 कट्टा सरना धान लाकर रखा है। जिसके बाद विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »