अवैध रूप से धान भंडारण करने वाले चार पर कार्रवाई

महासमुंद28 दिसम्बर (आरएनएस)। राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 4 प्रकरणों पर 297 बोरा धान अर्थात् (118.8 क्विंटल) धान जब्त किए गए। जिसमें दो स्वराज माजदा वाहन भी शामिल है। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें तहसील बागबाहरा के अंतर्गत ग्राम आमगांव निवासी दौलत दुबे से 35 बोरी धान एवं ग्राम लमकेनी निवासी मेघनाथ दीवान से 12 बोरी धान जब्त किया गया।इसी प्रकार से तहसील बसना से अंतरजिला 125 व 125 बोरी के कुल 250 बोरी धान ले जाती हुई दो स्वराज माजदा वाहन को को भी जब्त किया गया।
प्रदेश में धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर 2020 से शुरू हुई है। अब तक जिले में कुल 142 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिनमें 7799 बोरा धान अर्थात् 3119.6 क्विंटल धान की जब्ती की गई है। इनमें 09 वाहन भी शामिल है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »