कुरुक्षेत्र से दिल्ली कूच कर रहे सैकड़ों किसान, आगरा-दिल्ली हाईवे टोल फ्री

0- कई टोल प्लाजों पर किसानों का कब्जा,
नई दिल्ली ,12 दिसंबर (आरएनएस)। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 17वां दिन भी जारी हैं। सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लडऩे का ऐलान कर चुके किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों ने अपने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पंजाब-हरियाणा समेत कई जगहों पर किसानों द्वारा टोल फ्री कराए जाने के बाद अलग-अलग राज्यों से किसानों के जत्थे दिल्ली की ओर कूच करने लगे हैं। करनाल में किसानों ने बीती देर रात से ही बस्तारा टोल प्लाजा को बंद कर दिया है। वहीं, किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के सभी हाइवे और टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
किसानों ने ऐलान किया था कि पूरे देश में रोज प्रदर्शन होगा। पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 14 तारीख को धरने दिए जाएंगे, जो धरने में शामिल नहीं होगा वो दिल्ली को कूच करेगा। 12 तारीख को जयपुर-दिल्ली हाईवे रोका जाएगा और 12 तारीख को एक दिन के लिए पूरे देश के टोल प्लाजा फ्री कर दिए जाएंगे।
गाजियाबाद के दुहाई से लेकर फरीदाबाद तक किसानों टोल प्लाजाओं पर कब्जा कर लिया है। किसान आगरा-दिल्ली हाईवे को टोल फ्री कराने के बाद वहीं पर धरना देकर बैठ गए हैं।
गुरुग्राम : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार हिसार के खांडा खेड़ी गांव से पांच किसानों का जत्था गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा पर पहुंच गया है, पुलिस ने किसानों को आगे बढऩे से रोक दिया है। जत्थे में शामिल किसानों ने बताया कि उन्हें गुरुग्राम के किसानों ने टोल पर आकर समर्थन देने का आश्वासन दिया था। हालांकि, इन पांच किसानों के अलावा खेड़की दौला टोल प्लाजा अभी और किसान नहीं पहुंचे हैं। पुलिस ने पांचों किसानों को हिरासत में ले लिया है।
00

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »