हर्षवर्धन, जावड़ेकर,नकवी ने प्रह्लाद जोशी को जन्मदिन की दी बधाई

नईदिल्ली,27 नवंबर (आरएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल में सहयोगी केंद्रीय संसदीय कार्य,कोयला,खान मंत्री प्रह्लाद जोशी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी तथा ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जोशी आज 58 वर्ष के हुए हैं।
डा. हर्षवर्धन ने कहा, केन्द्रीय मंत्रिमंडल में मेरे साथी, संसदीय कार्य, कोयला एवं खान मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
जावड़ेकर ने बधाई संदेश में लिखा, केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला, खान मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और स्वस्थ रहें।
नकवी ने कहा, केंद्रीय संसदीय कार्य,कोयला,खान मंत्री प्रह्लाद जोशी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं सफलता की दुआ।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »