मुख्यमंत्री को स्वामी सत्यरूपानंद महाराज ने दिया आशीर्वाद

रायपुर, 09 जून (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने संपर्क से समर्थन अभियान के तहत आज सवेरे राजधानी रायपुर में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम के स्वामी सत्यरूपानंद महाराज से सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। डॉ. सिंह ने उन्हें शॉल और श्रीफल भेंटकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। उन्होंने स्वामीजी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य सरकार की विगत 14 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिकाएं भेंट की। स्वामी जी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आपकी सरकार ने राज्य के अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में भी आदिवासियों के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए काफी कार्य किए हैं। उल्लेखनीय है कि रामकृष्ण मिशन की कल्याणकारी गतिविधियां अबूझमाड़ इलाके में भी चल रही हैं।
०००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »