मुख्यमंत्री ने मस्तूरी में किया 217 करोड़ के 64 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन : लगभग 137 करोड़ रूपए से निर्मित जयरामनगर-मस्तूरी-मल्हार -जोंधरा-लवन सड़क का लोकार्पण

रायपुर, 01 जून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेशव्यापी विकास यात्रा के दौरान आज बिलासपुर जिले के मस्तूरी में आयोजित आम सभा को संबोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 217 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत के 64 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें से लगभग 152.56 करोड़ के पूर्ण हुए 38 कार्यों का लोकार्पण और लगभग 65 करोड़ रुपए की लागत के स्वीकृत 26 नए कार्यों का भूमिपूजन हुआ। मुख्यमंत्री आम सभा में 21 हजार से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजना के तहत सामग्री और सहायता राशि के चेक, 16 हजार 829 परिवारों को आबादी पट्टा, 13 हजार 340 किसानों को 17 करोड़ 92 लाख का धान बोनस और सूखा राहत के अंतर्गत 13 हजार 193 किसानों को 12 करोड़ 12 लाख रुपए की राशि वितरित की।
मुख्यमंत्री ने मस्तूरी में जिन कार्यो का लोकार्पण किया, उनमें लगभग 137 करोड़ की लागत से निर्मित जयरामनगर-मस्तूरी-मल्हार-जोंधरा-लवन मार्ग, 2 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से कोहरौदा से दलदली तक निर्मित सड़क, लगभग 2 करोड़ की लागत से केंवटाडीह में 33/11 केवी उपकेंद्र, एक करोड़ 73 लाख की लागत से अटल व्यवसायिक परिसर से सुखरीपाली तक सड़क, एक करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से शासकीय मदन लाल शुक्ला महाविद्यालय सीपत में निर्मित आठ अतिरिक्त कमरे एवं विद्युतीकरण कार्य शामिल हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »