मुख्यमंत्री ने छुईखदान में किया 338 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

रायपुर, 30 (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेशव्यापी विकास यात्रा के दौरान आज राजनांदगांव जिले के छुईखदान में आयोजित आम सभा में लगभग 338 करोड़ रूपए की लागत के 95 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन कार्यों में लगभग 126 करोड़ रुपए की लागत से 21 कार्यों का लोकार्पण और 212 करोड़ रुपए की लागत से 74 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 59 हजार 162 हितग्राहियों को लगभग 51 करोड़ रुपए की सामग्री और सहायता राशि के चेक के साथ ही 27 हजार 478 परिवारों को आबादी पट्टा का वितरण किया। ज्ञातव्य है कि राजनांदगांव में हुई आम सभा में मुख्यमंत्री ने धान बोनस के रूप में खैरागढ़ विकासखण्ड के 10 हजार 149 किसानों को 11.39 करोड़ रुपए तथा छुईखदान विकासखण्ड के 12 हजार 503 किसानों को 15 करोड़ 09 लाख रुपए की राशि का ई-ट्रासंफर कर किसानों के खाते में भुगतान किया था। इनमें से पांच किसानों को छुई खदान की आमसभा में प्रतीकात्मक रूप से प्रमाण पत्र दिया गया।
डॉ. सिंह ने जिन कार्यो का लोकार्पण किया, उनमें लगभग 59 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित प्रधानपाठ बैराज, लगभग 39 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से कराए गये पिपरिया जलाशय की नहर लाइनिंग कार्य, लगभग 13 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से राजनांदगांव-कवर्धा-पोड़ी मार्ग में कर्रा नाले पर बने उच्चस्तरीय पुल, लगभग 3 करोड़ 96 लाख रुपए में निर्मित कोर्रा से कुटेलीखुर्द होते हुए पदमावतीपुर सड़क तथा 2 करोड़ 83 लाख रुपए से निर्मित पथर्रा-कालेगोंदी सड़क के कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने जिन कार्यो का भूमिपूजन और शिलान्यास किया, उनमें लगभग 31 करोड़ 16 लाख रूपए की लागत से बनने वाली खैरागढ़ बायपास मार्ग, 25 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से छुईखदान बकरकट्टा मार्ग पर निर्मित उच्चस्तरीय पुल, दाऊचौरा खैरागढ़ ढारा तक मार्ग नवीनीकरण कार्य और लगभग 10 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले टींगामाली-लक्षना-कटेमा सड़क का कार्य शामिल है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »