शाह ने राष्ट्रपति को दी जन्मदिन की बधाई

नईदिल्ली,01 अक्टूबर (आरएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है।
शाह ने ट्वीट कर अपने बधाई संदेश में कहा माननीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश के गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व सशक्तिकरण के प्रति आपका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। आपकी बुद्धिमत्ता व कौशल से देश को नया बल मिला है। आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।
उल्लेखनीय है कि कोविंद का जन्म एक अक्टूबर, 1945 को कानपुर के परौख में हुआ था। वह देश के 14वें राष्ट्रपति हैं।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »