देश के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामलों में आई कमी

नईदिल्ली,22 सितंबर (आरएनएस)। देश के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में कमी आई है। जिन राज्यों के सक्रिय मामलों में सबसे अधिक कमी दर्ज की गई है उनमें महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक प्रमुख हैं। महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में 16613 कमी आई है, वहीं आंध्र प्रदेश में 4318 और कर्नाटक में 2708 सक्रिय मामलों में गिरावट आई है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, दादरा व नगर हवेली और दमन व दीव, दिल्ली, गोवा, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, नागालैंड, पुडडुचेरी, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के सक्रिय मामले कम हुए हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में सक्रिय मामले 27,438 कम होकर 9,75,861 रह गये। इस दौरान कोरोना संक्रमण के 75,083 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 55 लाख को पार कर 55,62,664 हो गया है। वहीं 44,97,868 लोग अब तक संक्रमणमुक्त हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,053 मरीजों की मौत हो गयी है जिससे इस संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 88,935 हो गयी है।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »