विकास यात्रा बनी जनता जनार्दन की यात्रा : डॉ. रमन सिंह

रायपुर, 23 मई (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान कांकेर जिले के तहसील मुख्यालय चारामा में आयोजित विशाल स्वागत सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास यात्रा में जनता की लगातार बढ़ रही उत्साहजनक भागीदारी से विकास यात्रा जनता जनार्दन की यात्रा बन गई है। डॉ. सिंह ने कहा कि विकास यात्रा में उन्हें जनता का आशीर्वाद और विश्वास मिल रहा है। जनता के सहयोग और आशीर्वाद से ही आज छत्तीसगढ़ विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकास यात्रा के दौरान उन्हें हर क्षेत्र की जनता से मिलने का अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर वन मंत्री श्री महेश गागड़ा, लोक निर्माण मंत्री श्री राजेश मूणत, लोकसभा सांसद श्री विक्रम उसेंडी और छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चारामा से विकास रथ पर सवार होकर बालोद जिले के कोचवाही, जगतरा, बालोदगहन और पुरूर चौक होते हुए धमतरी पहुंचे। जगह-जगह ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। चारामा की स्वागत सभा में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2022 तक हर गरीब परिवार को पक्का मकान दिया जाएगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रदेश में अब तक 18 लाख महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री खाद्यान्न सुरक्षा योजना और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी भी दी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »