मोदी ने देशवासियों को ओणम की दी बधाई

नईदिल्ली,31 अगस्त (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को ओणम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सोमवार को कहा यह एक अनोखा त्योहार है जिसमें समरसता का उत्सव मनाया जाता है।
ओणम दक्षिण भारत के राज्य केरल का एक प्रमुख त्योहार है। यह केरल का एक राजकीय पर्व भी है। ओणम का उत्सव सितम्बर में राजा महाबली के स्वागत में प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है जो 10 दिनों तक चलता है। उत्सव त्रिक्काकरा (कोच्चि के पास) केरल के एक मात्र वामन मंदिर से प्रारंभ होता है।
मोदी ने पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा, आप सभी को ओणम की शुभकामनाएं। यह एक अनोखा त्योहार है जिसमें समरसता का उत्सव मनाया जाता है। यह एक ऐसा अवसर है जब हम कठिन परिश्रम करने वाले अपने किसानों के प्रति आभार जताते हैं. सभी खुशहाल और सेहतमंद रहे। प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर पर ओणम की बधाई देते हुए एक वीडियो भी साझा किया है।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »