सरकार की सभी योजनाओं का लाभ ले जनता : डॉ. रमन सिंह

फ रसगांव, 14 मई (आरएनएस)। शहीद गुंडाधूर व मां दंतेश्वरी के नमन के साथ जनता को प्रणाम करते हुए फरसगांव में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रू. तक का ईलाज मुफ्त कराने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने जनता से आह्वान किया कि जनता सभी योजनाओं का लाभ लें। मैं जब 2003 में पार्टी अध्यक्ष था तब दो-तीन सौ लोग सभा में आते थे उस समय के मंडल अध्यक्ष आज बड़ें अध्यक्ष है और एक-एक व्यक्ति 300 से 500 लोग लाते है। फरसगांव की जनता हमें आशीर्वाद दे चौथी जीत का ताकि हम पाँच वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य को विकसित राज्य बना सकें। फरसगांव। काम के बदले अनाज का समय याद करें जब मां दिन भर रोगी बनी के बदले 1 पयली धान लाकर चावल बनाती थी। बच्चे की भूख देख मां के आंख से आंसू नही खून निकलता था फरसगांव में पूर्व विधायक सेवक राम नेताम ने यह बात डॉ. रमन सिंह की 1रू किलों चावल योजना बताते हुए कही। फरसगांव की भाव विभोर जनता दोपहर के कड़ी धूम में विकास पुरूष डॉ. रमन सिंह का बेसब्री से इंतजार करते रहे, परन्तु विकास के बातों में ताली से पीछे नही हटे। यात्रा के मात्र ढाई दिनों में बस्तर की जनता की आंखों की चमक व चेहरे का भाव विकास से संतुष्टि का एहसास करा रहे है, यह बात डॉ. रमन सिंह अपनी सभाओं में भी कह रहे है , बस्तर की जनता के प्रति अपने स्नेह को डॉ. रमन शब्दों में ही बयां नही करते वरन जनता के बीच जाकर नन्हों को पुचकार रहे है, तो नौनिहाल को गोद में लेकर गले लगा रहे है। नारायणपुर की सभा में क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़कर कलेक्टर ,एसपी, बनने की प्रेरणा दी और इसे अपना शेष रह गए सपनों में से एक बताया। मांझी राम सलाम ने स्थानीय बोली में तालियों की गडग़ड़ाहट के मध्य रमन सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कांग्रेस को चुनौती दी जो पार्टी व उनके नेता चांवल क्या और कैसे उगता पूछती है उनको विकास दिखता ही नही उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस बरगलाने का काम ही करती है धोखे में मत आना और चौथी बार भाजपा की सरकार बनाना।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »