देश की जनता कांग्रेस को नकार रही : मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह

रायपुर, 15 मई (आरएनएस)। कर्नाटक में भाजपा की जीत से देश सहित प्रदेश के भाजपाई अपनी खुशी का इंतजार कर रहे हैं। विकास यात्रा से लौटने पर मंगलवार को पुलिस ग्राउंड हैलीपेड में हेलीकॉप्टर से सीएम डा. रमन सिंह के उतरते ही भाजपा के कार्यकताओं ने जमकर आतिशबाजी की और अपनी खुशी का इजहार किया। प्रदेश के मुखिया डा. रमन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा की जीत तो तय थी। देश की जनता कांग्रेस को हमेशा नकारते जा रही है और यह 23वां राज्य है जहां भाजपा ने जीत हासिल की है। डा. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा की लगातार जीत से यह तय है कि छत्तीसगढ़ में भी फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां जा रहे हैं वहां कांग्रेस का बंटाधार होते जा रहा है। अभी कर्नाटक चुनाव में भी गए थे वहां पर भी कांग्रेस की हार हुई है। लगातार देश की जनता कांग्रेस को नकारने लगी है। इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी की लगातार जीत हो रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »