कोरोना से देश में मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम: हर्षवर्धन

0-देश में स्वस्थ्य होने की दर बढ़कर 63.25 प्रतिशत से ज्यादा
नई दिल्ली,16 जुलाई (आरएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने मीडिया से कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि केंद्र की टीम ने देशभर में दौरा किया है। आज हमारे देश में कोरोना वायरस से मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम 2.57 प्रतिशत है और रिक्वरी रेट 63.25 प्रतिशत है। हमारा डबलिंग रेट लगभग 21 दिन हो गया है।
बता दें कि हमारे देश में बीते एक दिन में कोविड-19 के 40,645 नए मामले सामने आए हैं, जो कि एक दिन में आने वाली अब तक की सर्वाधिक संख्या है। वहीं इस अवधि में 711 मौतें दर्ज की गई हैं। इन आंकड़ों के साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले 9,76,826 और इससे होने वाली मौतों की संख्या 25,020 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से गुरुवार को मिली। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस संक्रमण से अब तक 6,16,452 मरीज उबर चुके हैं, वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 3,34,965 है। रिकवरी की दर 63.25 प्रतिशत तक पहुंच गई है। भारत, दुनियाभर में अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरा सबसे बुरी तरह से प्रभावित देश है। बीते 24 घंटों के दौरान 3,26,826 नमूनों का टेस्ट किया गया है। वर्तमान में 1,206 से अधिक लैब लोगों का कोविड टेस्ट करने में सक्षम है।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »