मुख्यमंत्री 14 को करेंगे 160 करोड़ से ज्यादा राशि के विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन

नारायणपुर, 10 मई (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इस महीने की 14 तारीख को जिला मुख्यालय प्रवास के पर आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह इस दौरान 160 करोड़ 61 लाख रूपये विकास कार्यो को लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। विकास कार्य 39 करोड़ 90 लाख 96 हजार रूपये के भूमिपूजन रूपये 120 करोड़ 71 लाख 71 हजार रूपये के है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विकास यात्रा के तीसरे दिन नारायणपुर आएंगे। जिला मुख्यालय स्थित बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में सवेरे 11:30 बजे जनता को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह अपने संबोधन से पहले विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद वे विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »