नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ों रूपए की ठगी करने वाला एडीओ गिरफ्तार

रायपुर, 08 मई (आरएनएस)। कामधेनू कृषि विश्वविद्यालय कांकेर में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दे कर कई लोगोंं से करोड़ों रूपए की ठगी करने वाला एडीओ को कबीरनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामले की खुलासा करते हुए एएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि प्राथ्र्थी मनोहर मिश्रा, माया फरिकर, श्रीमति रूखमणी मिश्रा, टामेश्वरी वर्मा, जागेश्वर साहू एवं डूमन साहू ने थाना कबीरनगर में लिखित शिकायत दिया था कि आरोपी शंकर सागर माली 59 वर्ष जो एग्रीकल्चर कॉलेज रिसर्च सेंट अलबेलापुर तहसील जिला कांकेर में परिक्षेत्र विकास अधिकारी के पद पर पदस्थ है। जो प्रार्थीगण से अच्छी जान पहचान है। आरोपी शंकर सागर माली ने प्रार्थीगणों को कामधेनू विश्वविद्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर मनोहर मिश्रा से 3 लाख रूपए, माया फरिकर से 3 लाख रूपए, श्रीमति रूखमणी मिश्रा से 1 लाख रूपए, टामेश्वर वर्मा से 1 लाख रूपए, जागेश्वर साहू से 1 लाख रूपए एवं डूमन साहू से 1 लाख रूपए नौकरी लगाने के नाम पर लिया गया था।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »