एलएसी पर तनाव नहीं चाहते भारत-चीन

0-कूटनीति के जरिए शांति बहाली पर दोनों देश सहमत
0-सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता के बाद भारत का बयान
0-नेपाल भी नरम, बातचीत की पेशकश की
नई दिल्ली,07 जून (आरएनएस)। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी)पर बीते दो महीने से जारी टकराव को टालने के लिए शनिवार को भारत और चीन के बीच हुई सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता को भारत ने सकारात्मक बताया है। इस वार्ता के एक दिन बाद विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि दोनों देश एलएसी शांति बनाए रखने और इस विवाद का कूटनीतिक बातचीत के जरिए हल निकालने पर सहमत हुए हैं। मंत्रालय ने भविष्रू में भी सैन्य कमांडर स्तर की बातचीत जारी रहने की बात भी कही है।
मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि दोनों देश सीमा विवाद से जुड़े मुद्दों को द्विपक्षीय और शांतिपूर्ण बातचीत के जरिए सुलझाने पर राजी हुए हैं। चीन ने माना है कि दोनों देशों के बीच के द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए सीमा पर शांति और दोस्ताना माहौल की जरूरत है। मंत्रालय ने शनिवार को हुई सैन्य कमांडर स्तर की बातचीत को सकारात्मक बताते हुए कहा है कि बातचीत दोस्ताना माहौल में हुई है।
भारत ने की थी पूर्व स्थिति बहाल करने की मांग
दरअसल शनिवार को हुई बातचीत में भारत ने चीन से विवाद टालने के लिए एलएसी पर दो महीने पूर्व की स्थिति बहाल करने की मांग की थी। इस दौरान भारत ने अपनी सीमा मेंं सडक़ सहित अन्य निर्माणों पर चीन की आपत्तियों को खारिज कर दिया था। भारत ने कहा था निर्माण कार्य वह अपने भूभाग पर कर रहा है।
दोनों देश अपने अपने रुख पर कायम
फिलहाल इस विवाद पर दोनों देश कूटनीतिक स्तर की बातचीत जारी रखने पर सहमत होते हुए भी अपने अपने पुराने रुख पर कायम हैं। भारत एलएसी पर हर कीमत पर पूर्व स्थिति बहाल कराने पर अड़ा है। जबकि चीन ने अब तक भारत की इस मांग को तवज्जो न देने का संदेश दिया है। बातचीत में भारत पर दबाव बनाने के लिए ही चीन ने एलएसी के आसपास भारत की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्यों पर आपत्ति जताई। जिसे भारत ने बैठक में ही खारिज कर दिया था। फिलहाल भारत की निगाहें चीन के भावी रुख पर है, मगर इतना स्पष्टï है कि भारत एलएसी के दूसरी तरफ पूर्व स्थिति बहाल किए बिना शीर्ष स्तर पर कूटनीतिक संवाद शुरू नहीं करेगा।
नेपाल भी बातचीत के लिए राजी
इस बीच नया नक्श जारी कर भारतीय भूभाग पर दावा जता कर विवाद खड़ा करने वाले नेपाल ने भी भारत के समक्ष बातचीत की पेशकाश की है। नेपाल की ओर से विवाद खत्म करने के लिए वीडियो कांफ्र्र्रेंस के जरिए विदेश सचिव स्तर की बातचीत की पेशकश की गई है। गौरतलब है के नेपाल ने हाल ही में नया नक्श जारी कर लिपुलेख सहित भारत के कई हिस्से पर अपना दावा जताया था।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »