क्वारंटाइन से लौटे व्यक्ति की मौत

रायपुर, 07 जून (आरएनएस)। 20 दिन पूर्व बिहार से लौटे बिरगांव शहीद नगर निवासी में कोरोना पाजीटिव के लक्षण दिखने पर उसे क्वारंटाईन किया गया था। 5 जून को क्वारंटाईन खत्म होने पर 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके चलते बिरगांव आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बनने पर बाजार की लगभग सभी दुकानें बंद हो गई। क्वांरटाईन से लौटने पर व्यक्ति की मौत कैसे हुई इसे समझने में चिकित्सक भी असमर्थ हैं। उक्त क्षेत्र में ही एक श्रमिक पाजीटिव मिला था। व्यक्ति के उक्त संक्रमित श्रमिक से मिलने पर मृतक में प्रारंभिक लक्षण दिखने की उपरांत ही उन्हें क्वारंटाईन में रखा गया था। मृतक की सैंपल रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। व्यक्ति की मौत होने के बाद ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। संंबंधित क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »