राजधानी में कोरोना का खौफ, चारों ओर पसरा सन्नाटा

रायपुर, 31 मई (आरएनएस)। शहर में आज कफ्र्यू जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। हालांकि पूर्व मेंं शनिवार और रविवार को घोषित पूर्ण लॉकडाउन के आदेश को निरस्त कर दिया गया है। फिर भी शहर में आज सर्वत्र सन्नाटा पसरा हुआ है। अब कल से कामकाज के फिर से पटरी पर लौट आएगा।
लोगों के मन में अब कोरोना का डर घर कर गया है। यही वजह है कि आज दुकानों के खुलने रखने के छूट के बाद भी शहर में सर्वत्र सन्नाटा पसरा हुआ है। पूर्व में शनिवार और रविवार को प्रदेश भर में पूर्ण लॉकडाउन का आदेश जारी हुआ था। इसके तहत प्रत्येक शनिवार और रविवार को प्रदेशभर की दुकानें बंद रखी जा रही थी। लेकिन अब इस आदेश को निरस्त कर दिया गया है। बावजूद इसके आज शहर में सभी ओर सन्नाटा पसरा हुआ है। इसका मुख्य कारण लोगों के मन में बैठा कोरोना का डर है। हालांकि इस संक्रमण से बचने के लिए सावधानी जरूरी है, लेकिन लगता है कि लोगों के मन में इस बीमारी का डर इतना ज्यादा हावी है कि अब लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि लोगों का यही डर और सुरक्षा इस बीमारी को जड़ से खत्म करने में मददगार भी साबित हो रहा है। लेकिन दूसरी ओर प्रवासी मजदूरों की आवाजाही से इस बीमारी को फैलने का भी भरपूर मौका मिल रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »