भारत में कोरोना फैलाने नेपाल से पहुंचे 40 से 50 साजिशकर्ता

नई दिल्ली,10 अपै्रल (आरएनएस)। नेपाल में रहने वाला एक अवैध हथियारों का तस्कर भारत मे कोरोना महामारी फैलाने की साजिश रच रहा है। जालिम मुखिया नाम का ये शख्स हथियारों का तस्कर है और भारत में कोरोना महामारी फैलाने के लिए इसने 40 से 50 कोरोना संदिग्धों को भारत भेजा है।
जालिम मुखिया की इस हरकत को लेकर और कोरोना संदिग्धों के नेपाल से भारत आने की गतिविधियों के बारे में बेतिया के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और एसपी को अलर्ट कर दिया गया है। उन्हें 47वी वाहिनी बटालियन सीमा सुरक्षा बल पनटोका, रामगढ़वा के कमांडेंड ने अलर्ट रहने को कहा है। जानकारी के मुताबिक एसएसबी ने इस हरकत का मुख्य साजिशकर्ता जालिम मुखिया को ही बताया है। जालिम मुखिया भारत में नेपाल से अवैध हथियार की सप्लाई और एफआईसीएन की तस्करी में शामिल बताया जा रहा है। इस सूचना के साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट रहने के लिए भी कहा गया है। भारत-नेपाल सीमा से लगे सात जिलों के स्क्क ने अपने थानेदारों को पत्र लिखकर कहा है कि नेपाल के रास्ते होकर आने वाले गुप्त रास्तों के पता लगाएं। एसएसबी ने 3 अप्रैल को पत्र लिखा और उसके तीन दिन बाद बिहार पुलिस ने भी एक पत्र जारी किया है। इस पत्र के माध्यम से नेपाल सीमा से लगे जिलों के पुलिस प्रमुखों ने अपने थानेदारों नको चौकस रहने को कहा है। खासकर एसपी ने ये कहा है कि उन गुप्त रास्तो का पता लगाएं जहां से नेपाल से चोरी छिपे आना-जाना हो सकता है। जानकारी के मुताबिक जालिम मुखिया को जालिम मियां के नाम से भी जाना जाता है। जालिम मुखिया बिहार नेपाल सीमा पर स्थित नेपाल के पर्सा जिले के जगरनाथपुर गांवपालिका का मेयर है। जालिम नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का स्थानीय नेता है।एसएसबी के पत्र के बाद बिहार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि पुलिस ये गारंटी नही ले सकती कि नेपाल सीमा सील है बावजूद इसके कोई नही प्रवेश कर सकता। गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि एसएसबी के पत्र के बाद से ही पुलिस हर संभव करवाई कर रही है
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »