भारत और पुर्तगाल के बीच विभिन्न मामलों पर हुआ समझौता

नईदिल्ली,14 फरवरी (आरएनएस)। पुर्तगाल गणराज्य के साथ शुक्रवार को एक समझौता हो जाने के साथ ही, दोनों देशों के बीच मालवाहक बेड़ों के बेहतर संचालन, अंतर्राष्ट्रीय संगठन संस्थानों के साथ सामंजस्य और एकीकरण के लिए सहयोग, समुद्री और बंदरगाह गतिविधियाँ मंचों और सम्मेलनों के लिए समुद्री परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सहयोग का मार्ग खुलेगा।
यह दोनों देशों को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों तक पहुंच को समन्वित करने में मदद करेगा ताकि इस समझौते के उद्देश्यों को मजबूत किया जाता था।
इसके अतिरिक्त पुर्तगाल गणराज्य के सहयोग से गुजरात के लोथल में एक विश्व स्तरीय राष्ट्रीय समुद्री धरोहर परिसर विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
राष्ट्रीय समुद्री धरोहर परिसर, लोथल पर समझौता ज्ञापन समुद्री धरोहर को प्रदर्शित करने के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग का मार्ग प्रशस्त करेगा। एनएमएचसी प्राचीन से आधुनिक समय तक सभी विविध और समृद्ध कलाकृतियों को समेकित करेगा। यह जनता तक पहुंच प्रदान करेगा और उन्हें भारत की समृद्ध समुद्री विरासत के बारे में जागरूक करेगा।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »