महिला सशक्तिकरण की दिशा में शासन ने लिये अनेक निर्णय : डॉ. रमन सिंह

राजनांदगांव, 11 मार्च (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने मासिक रेडियो वार्ता ‘रमन के गोठÓ की इकतीसवीं कड़ी में प्रदेषवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि महिलाओं की जरूरतों को उनके अधिकारों से जोड़कर उन्हें अधिकारों सम्पन्न बनाने से उनकी स्थिति में स्थायी सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं की बेहतरी के लिए अनेक निर्णय लिए हैं, जिससे महिला अपने परिवार में मजबूत होकर समाज तथा शासन-प्रशासन में उनकी मजबूत भागीदार होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को परिवार में बराबर की भागीदारी देने महिलाओं के नाम से खरीदने पर जमीन की रजिस्ट्री में पंजीयन शुल्क में 2 प्रतिशत का छूट दिया जा रहा है। ‘रमन के गोठÓ की इकतीसवीं कड़ी का सामूहिक श्रवण आज यहां नगर निगम सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया। डॉ. सिंह ने कहा कि राशन कार्ड पर पहले मुखिया के नाम में वरिष्ठ पुरूषों का नाम होता था, जिले बदलकर परिवार की वरिष्ठ महिला मुखिया के नाम से कर दिया गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »