गांधी पर अनंत के बयान से भाजपा नाराज

नई दिल्ली, 03 फरवरी (आरएनएस)। कर्नाटक के उत्तरी कन्नड़ लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े के विवादित बयान से भाजपा नाराज है। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने उन्हें बिना शर्त माफी मांगने के लिए कहा है। इसके अलावा उन्हें पार्टी की संसदीय दल की बैठक में आने से रोका गया है।
हेगड़े ने गांधी के सत्याग्रह को बताया था ड्रामा
बेंगलूरू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेगड़े ने सवाल उठाया कि कैसे ‘ऐसे लोगÓ भारत में महात्मा पुकारे जाते हैं। उन्होंने कहा, पूरा स्वतंत्रता आंदोलन अंग्रेजों की सहमति और समर्थन से खेला गया एक बड़ा ड्रामा था। सत्याग्रह और भूख हड़ताल भी ड्रामा था। ये तथाकथित नेता एक बार भी पुलिस द्वारा नहीं पीटे गए। उत्तर कन्नडड से सांसद ने कहा कि यह वास्तविक लड़ाई नहीं बल्कि तालमेल से किया स्वतंत्रता आंदोलन था। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस का यह कहते हुए समर्थन करते हैं कि अनशन और सत्याग्रह के कारण देश को आजादी मिली, लेकिन यह सत्य नहीं है। ब्रिटिश शासक सत्याग्रह नहीं बल्कि निराशा और कुंठा के कारण देश छोड़कर गए।
अंग्रेजों के चमचों से गांधी को नहीं चाहिए सर्टिफि केट: कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि श्महात्मा गांधी को देशप्रेम का सर्टिफिकेट उस पार्टी से नहीं चाहिए जो गोरों की सरकार के चमचे थे, अनंत हेगड़े उस संगठन से आते हैं जिन्होंने तिरंगे का विरोध किया, संविधान का विरोध किया, जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से गोड़से भक्तों की संख्या भाजपा में बढ़ती जा रही है, भाजपा को अपना नाम बदलकर नाथू राम गोड़से पार्टी रख लेना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जिन्होंने लगातार महात्मा गांधी का अपमान किया और अब एक और भाजपा नेता बापू के खिलाफ बोल रहे हैं। यही समय है प्रधानमंत्री को साबित करना होगा कि उनकी निष्ठा गोडसे के प्रति है या महात्मा गांधी के प्रति।
भारत में बापू के विचार पर रोज होता है हमला: सुरजोवाला
हेगड़े के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, श्कट्टाग्रह में विश्वास रखने वाले भला ‘सत्याग्रहÓ को कैसे मंजूर कर सकते हैं? ये है मोदी जी का ‘भारतÓ, जहां बापू के विचार व रास्ते पर रोज हमला होता है। क्या अनंत हेगड़े पर कार्यवाही होगी मोदी जी? वर्ना साबित हो जाएगा की आवाज हेगड़े की, विचार मोदी जी का?
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »