30 करोड़ ने कराया अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक!

नई दिल्ली, 03 फरवरी (आरएनएस)। मोदी सरकार ने 27 जनवरी 2020 तक 30 करोड़, 75 लाख 2 हजार 824 लोगों का पैनकार्ड आधार के साथ लिंक करवाने में सफलता हासिल कर ली है।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में इस बात की जानकारी लोकसभा में दी है। उन्होंने बताया हैं कि पैन को आधार से जोडऩे का मकसद डुप्लीकेट पैन को छांटकर असली की पहचान करना है। संसद को बताया कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज ने आधार और पैन कार्ड को लिंक करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 मार्च 2020 कर दी है. इसके पहले यह तारीख 31 दिसंबर 2019 थी। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने संसद को बताया हैं कि 24 जनवरी 2020 तक 85 फीसदी सेविंग और करंट बैंक खातों को आधार से लिंक किया जा चुका हैं। वहीं 31 दिसंबर 2019 तक एनसीपीआइर की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 59.15 करोड़ रुपे कार्ड बैकों ने जारी किए है। सरकार ने बताया कि पेन कार्ड से लिंक करवाने की प्रक्रिया पैन के दुरुपयोग और संभावित टैक्स जालसाजी को रोकने के लिए जरूरी है। वहीं ऐसा न करने पर मल्टीपल पैन कार्ड बनना भी बंद हो जाएगा। केंद्र सरकार ने पैन को आधार संख्या के साथ लिंक करने के लिए पहले 30 सितंबर की तारीख तय की थी जिसे बाद में 31 दिसंबर, 2019 तक बढ़ा दिया था।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »