अंतरराष्ट्रीय मेडिकल टूरिज्म का हब बन रहा है भारत:शेखावत

नई दिल्ली, 02 फरवरी (आरएनएस)। भारत में मेडिकल टूरिज्म की संभावनाओं को लेकर भादरा के मूल निवासी बजरंग सहारण द्वारा दिल्ली के ताज होटल में आयोजित अपनी नई कम्पनी मेडिको ट्रिप इंडिया के उद्घाटन के अवसर पर इंडियन मेडिकल टूरिज्म सममीट 2020 का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि रहे है कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और कैबिनेट मंत्री अर्जुन मेघवाल में भारत में बढ़ते मेडिकल टूरिज्म के व्यवसाय को लेकर प्रतिष्ठित डॉक्टर्स के समूह को संबोधित किया।
इसमें मुख्य रूप से पद्म डा. अरविंदर सिंह सोइन जिनको भारत में सबसे ज्यादा लीवर ट्रांसप्लांट का श्रेय जाता है, एम्स प्रोफेसर और हैड पद्मडॉक्टर अलका करपलानी, पद्मप्रोफेसर डॉक्टर वी एस मेहता, एयर इंडिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमोद शर्मा, दैनिक भास्कर ग्रुप डायरेक्टर डॉक्टर भरत अग्रवाल, पद्मअवार्ड जी श्रीमति सुनील डबास कोच भारत महिला कबड्डी टीम, भारत में पहली माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढऩे की ख्याति प्राप्त कुमारी अनिता कुंडु मैडीको ट्रिप इंडिया के संस्थापक व भादरा के मूल निवासी बजरंग सहारण के अनुसार वर्ष 2020 में मेडिकल क्षेत्र में होने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार 900 करोड़ यू एस डॉलर तक पहुंचने की संभावनाएं बताई। सहारण के अनुसार आने वाले समय में स्वास्थ्य , आयुष, टूरिज्म मंत्रालय व एविएसन मंत्रालय के साथ मिल भारत को वैश्विक मेडिकल हब बनाने के लिए काम किया जाएगा, मेडिको ट्रिप इंडिया को प्रेषित संदेश के माध्यम से आयुष मंत्री श्रीपदनायक ने भारत में बढ़ती हुई आयुष की संभावनाओं के बारे में अपने विचार रखे, संसद सदस्य और पूर्व खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने कार्यक्रम में भारत में बढ़ते अंतरराष्ट्रीय व्यापार हेतु कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »