भारत नेताजी की योगदान के लिए हमेशा उनका आभारी रहेगा:मोदी

नईदिल्ली,23 जनवरी (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को उनकी 123वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने संदेश में उन्होंने कहा, Ó23 जनवरी 1897 को अपनी डायरी में जानकीनाथ बोस ने लिखा, दिन में पुत्र जन्म हुआ।Ó यह पुत्र बहादुर, स्वाधीनता सेनानी और विचारक बना, जिसने अपना संपूर्ण जीवन एक अच्छे कार्य- भारत की आजादी के लिए लगा दिया। मैं नेताजी बोस का जिक्र कर रहा हूं, जिन्हें उनकी जयंती पर आज हम गर्व से याद करते हैं।
उन्होंने कहा,Óभारत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की बहादुरी और उपनिवेशवाद को रोकने में उनके अमिट योगदान के लिए हमेशा उनका आभारी रहेगा। वह हमेशा अपने सहयोगी भारतीयों की प्रगति और उनकी भलाई के लिए खड़े रहे। ज्ञात हो कि उनका जन्म जनवरी 23 सन 1897 में उड़ीसा के कटक शहर में हुआ था। उनके पिता जानकी नाथ बोस प्रख्यात वकील थे। उनकी माता प्रभावती देवी सती और धार्मिक महिला थीं। प्रभावती और जानकी नाथ की 14 संतानें थीं जिसमें छह बेटियां और आठ बेटे थे। सुभाष उनमें से नवें स्थान पर थे।ऐसा माना जाता है कि 18 अगस्त 1945 में एक विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु ताईवान में हो गयी परंतु उसका दुर्घटना का कोई साक्ष्य नहीं मिल सका। सुभाष चंद्र की मृत्यु आज भी विवाद का विषय है और भारतीय इतिहास सबसे बड़ा संशय है।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »