मार्शलों से धक्कामुक्की के बाद 2 कांग्रेस सांसद निलंबित

नई दिल्ली,25 नवंबर (आरएनएस)। लोकसभा में मार्शलों द्वारा सांसदों के साथ धक्कामुक्की करने की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिकायत पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा इस घटनाक्रम की जांच कराई, जिसके बाद धक्कामुक्की का आरोप गलत पाया गया और आसन के करीब नारे लिखी तख्तियां लहराने वाले कांग्रेस के दो सांसदों हिबी एडेन और प्रतापन को निलंबित कर दिया गया।
सोमवार को कांग्रेस ने महाराष्ट्र में घटी राजनीतिक घटनाओं को लेकर केन्द्र सरकार को घेरने की कोशिश की और संसद में भारी हंगामा किया। हंगामे के दौरान कांग्रेस सांसदों और मार्शलों के बीच धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया गया। सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी द्वारा मार्शलों द्वारा सांसदों के साथ धक्कामुक्की करने की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, रविशंकर प्रसाद, प्रह्लाद जोशी और अर्जुन मेघवाल ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर कांग्रेस के जिन दो सांसदों ने मार्शल के साथ धक्कामुक्की की उनके खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज लोकसभा में जो हुआ है उस पर गहरी पीड़ा है। कांग्रेस ने आज सारी सीमाएं लांघ दी और जिस तरीके से मार्शल के साथ व्यवहार किया गया हम कांग्रेस के दो सांसदों की भत्र्सना करते हैं।
संसद के लिए बुरा दिन: मनीष तिवारी
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि आज संसद के लिए बुरा दिन, सांसदों ने महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए लेकिन इससे पहले कभी सांसदों के साथ मार्शलों ने कभी हाथापाई नहीं की है, यह निंदनीय है। महिला सांसदों तक के साथ बुरा बर्ताव किया गया।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »