(महत्वपूर्ण)(नईदिल्ली)नोबेल पुरस्कार विजेता बनर्जी से मिले मोदी

नई दिल्ली,22 अक्टूबर (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित भारतीय मूल के अमेरिकी प्रोफेसर अभिजीत बनर्जी ने मंगलवार को मुलाकात की और दोनों ने विभिन्न मुद्दों पर ‘गहन तथा अच्छीÓ चर्चा की।
बनर्जी मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर हैं और उन्हें अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो और माइकल क्रेमर के साथ संयुक्त रूप से दिया जाएगा। इन तीनों को वैश्विक स्तर पर गरीबी से लडऩे संबंधी शोध कार्यों के लिये 2019 के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। मोदी ने अपने आधिकारिक आवास में बनर्जी के साथ मुलाकात के बाद ट्वीट किया कि नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित अभिजीत बनर्जी के साथ शानदार मुलाकात। मानव सशक्तिकरण के प्रति उनका जुनून स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। विभिन्न विषयों पर हमारे बीच अच्छी और गहन चर्चा हुई। भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं। मोदी ने बनर्जी के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस महीने की शुरुआत में एक संवाददाता सम्मेलन में बनर्जी को बधाई देते हुए उन्हें ‘वाम की ओर झुकाव वालाÓ बताया था। गोयल ने कहा था कि बनर्जी ने न्यूनतम आय योजना का सुझाव दिया था जिसे भारत की जनता ने नकार दिया था और ‘उनकी सोच को स्वीकार करनेÓ की आवश्यकता नहीं है।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »