पति के प्रताडऩा से तंग महिला अपने दो बच्चों के साथ खाई जहर

जांजगीर-चांपा, 03 फरवरी (आरएनएस)। शिवरीनारायण थानांतर्गत ग्राम बरभांठा में पति के प्रताडऩा से तंग महिला शुक्रवार की रात 10.30 बजे अपने दो बच्चों के साथ जहर सेवन कर ली। तीनों को गंभीर अवस्था में नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मां बेटी की मौत हो गई। वहीं एक मासूम को गंभीर अवस्था में सिम्स रेफर किया गया है। देर रात क्षेत्र के लोगों ने डॉक्टर पर दबाव बनाते हुए हंगामा कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बरभांठा निवासी रामाधार के तीन बच्चे हैं। जिसमें अभय सबसे बड़ा है। वह दसवीं में पढ़ाई कर रहा था। वह पिछले दो सालों से दसवीं की परीक्षा में फेल होते आ रहा था। इसके कारण उसकी स्कूल से टीसी दे दी गई है। इसके कारण उसके घर में कलह की स्थिति थी। रामाधार आए दिन इस नाम से अपने बाल बच्चों व पत्नी को प्रताडि़त करता था। इतना ही नहीं वह अपनी पत्नी फुलेश्वरी से मारपीट भी करता था। जिससे महिला परेशान थी।फुलेश्वरी पति रामाधार दिवाकर (38) शुक्रवार की रात को 10.30 बजे अपने दो बच्चे अदिति (6) अनिशा (12) के साथ शुक्रवार की रात को अपने घर से निकल गई और सलखन के पास अपने दो बच्चों के साथ जहर सेवन की ली।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »